7 आदतें जो धीरे-धीरे जोड़ों में दर्द की वजह बनती हैं
जोड़ों का दर्द अचानक नहीं आता। ज्यादातर cases में ये years की बुरी आदतों का cumulative result होता है। मेरे clinic में जो मरीज़ 40-50 की age में joint pain लेकर आते हैं, उनमें से ज्यादातर की problem 10-15 साल पहले शुरू हुई थी, बस उन्हें पता नहीं था।
ये 7 आदतें हैं जो मैं बार-बार देखता हूँ। इनमें से कोई भी अकेली बड़ी problem नहीं लगती, लेकिन मिलकर ये joints को slowly damage करती हैं।
1. बहुत देर तक बैठे रहना
ये आज की सबसे बड़ी problem है। Office job, WFH culture, Netflix, phone scrolling, average Indian urban adult दिन में 8-10 घंटे बैठा रहता है।
Joints पर असर: जब आप बैठते हैं, तो hip flexors tight हो जाती हैं, glutes inactive हो जाती हैं, और knee joint एक position में stuck रहता है। Cartilage को nutrition movement से मिलती है — "sponge effect" से, जहाँ compression और release से nutrients absorb होते हैं। बिना movement, cartilage भूखी रहती है।
क्या करें: हर 45 minutes में उठें, 2-3 minutes चलें। Standing desk try करें। Lunch के बाद 10 minutes walk करें। इतना काफी है।
2. वज़न बढ़ा हुआ रखना
ये सुनने में simple लगता है, लेकिन numbers चौंकाने वाले हैं। हर 1 kg extra body weight = knee पर 4 kg extra force during walking, और 8 kg during stair climbing। 10 kg overweight = हर कदम पर 40 kg extra pressure।
Joints पर असर: Excess weight cartilage wear को accelerate करता है। साथ ही, fat tissue inflammatory chemicals (cytokines) release करता है जो directly joints को damage करते हैं। Obesity सिर्फ mechanical stress नहीं, chemical stress भी है joints के लिए।
क्या करें: Even 5 kg weight loss measurable improvement लाता है knee pain में। Diet control + daily 30 minutes walking, इतना शुरू करें।
3. Exercise बिल्कुल न करना — या बहुत ज्यादा करना
दोनों extremes harmful हैं।
कोई exercise नहीं: Muscles कमज़ोर हो जाती हैं, joints support खो देते हैं, bones density lose करती हैं, flexibility कम होती है। Body "rust" करने लगती है, joints stiff होते जाते हैं।
Too much, too soon: Weekend warriors, जो हफ्ते भर कुछ नहीं करते और Sunday को 10 km दौड़ते हैं या intense gym session करते हैं। Unprepared muscles और tendons overloaded हो जाते हैं। Meniscus tears, tendinitis, और stress fractures ऐसे ही होते हैं।
क्या करें: Moderate, regular exercise — हफ्ते में 5 दिन 30-40 minutes। Walking, swimming, cycling, yoga, कुछ भी। Consistency intensity से ज्यादा ज़रूरी है। और intensity gradually बढ़ाएं, 10% rule follow करें।
4. Calcium और Vitamin D ignore करना
Indian diet में calcium typically 400-500 mg/day मिलता है, ज़रूरत 1000-1200 mg है। Vitamin D तो 70-90% Indians में deficient है — despite ample sunlight in India.
Joints पर असर: Weak bones = joints पर ज्यादा stress, क्योंकि bone support कम हो जाता है। Vitamin D deficiency directly muscle weakness और joint pain cause करता है, बहुत से मरीज़ जो "arthritis" सोचकर आते हैं, उनकी problem actually severe vitamin D deficiency होती है।
क्या करें: Blood test करवाएं (vitamin D level)। Daily 2 glass दूध/दही, रागी, पनीर include करें। Vitamin D supplement, doctor से dose लें। 15-20 minutes midday sun daily।
5. गलत posture में बैठना और सोना
बैठने का posture: Slouching — कमर मोड़कर बैठना, spine के natural curve को disturb करता है, lower back और neck पर abnormal stress डालता है। Cross-legged बैठना knee joint पर stress बढ़ाता है। Phone देखते हुए गर्दन झुकाना, हर inch forward head tilt = double the load on neck muscles।
सोने का posture: Pet के बल सोना spine को hyperextend करता है। बिना pillow support के side में सोना shoulder और hip को compress करता है।
क्या करें: Chair पर back support use करें। Screen eye level पर रखें। Sleeping — side position with pillow between knees best है। Pet ke bal sona avoid करें।
6. दर्द होने पर ignore करना
"अपने आप ठीक हो जाएगा", ये phrase मैं रोज़ सुनता हूँ, और ये सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। Joint pain body का signal है कि कुछ गलत हो रहा है। Ignore करने से problem ठीक नहीं होती, बल्कि बढ़ती है।
क्या होता है: 2 हफ्ते का दर्द जो physiotherapy से ठीक हो जाता, 6 महीने ignore करने पर chronic हो जाता है। Muscles compensate करती हैं, new problems create होती हैं, और treatment ज्यादा complex और costly हो जाता है।
क्या करें: 2-3 हफ्ते से ज्यादा कोई joint pain हो, doctor को दिखाएं। Early treatment = simple treatment। Late treatment = complicated treatment।
7. पानी कम पीना (Dehydration)
ये unexpected लगता है, लेकिन joints को hydration ज़रूरी है। Synovial fluid — जो joints में lubricant का काम करती है, mostly water based है। Cartilage भी 65-80% water है।
Joints पर असर: Dehydration से synovial fluid thick हो जाता है, lubrication कम होती है, friction बढ़ता है। Cartilage less elastic हो जाती है, absorbing impact ठीक से नहीं कर पाती। Result: ज्यादा cracking, stiffness, और gradually ज्यादा wear।
क्या करें: Daily 8-10 glasses पानी पिएं (2.5-3 liters)। चाय-coffee पानी का substitute नहीं है, actually ये dehydrating हैं। Exercise से पहले और बाद में extra पानी पिएं।
बदलाव कब शुरू करें?
अभी। आज। इन 7 आदतों में से कोई भी individual change छोटा लगता है — लेकिन combined effect dramatic होता है।
30 minutes daily walk + proper hydration + vitamin D supplement + correct posture + 5 kg weight loss = ये combination joints को 10-15 साल extra healthy life दे सकता है। और इसमें से कुछ भी expensive नहीं है, complicated नहीं है।
Doctor से कब मिलें?
- कोई joint pain 3 हफ्ते से ज्यादा हो
- सुबह stiffness 30 minutes से ज्यादा रहे
- Joint में swelling बार-बार आए
- चलने या daily activities में difficulty हो
- कोई joint दर्द बढ़ता जा रहा हो, कम नहीं हो रहा
अपनी joints का ख्याल रखना बुढ़ापे का काम नहीं है, ये 25-30 की age से शुरू होना चाहिए। जो आदतें आज बनाएंगे, वो 30 साल बाद की ज़िंदगी decide करेंगी।
Medical Disclaimer
The information provided on this website is for educational purposes only and should not be considered as medical advice. Please consult Dr. Ankur Singh or a qualified healthcare professional for personalized medical guidance.





